दुमका बजाज शोरूम से बाइक चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, बाइक बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: बजाज शोरूम से बाइक चोरी के आरोपित युवक को जरमुंडी थाना पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपित देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र के धाबा गांव निवासी 19 वर्षीय जितेश कुमार राउत है। इसकी जानकारी गुरुवार को थाना परिसर में एसडीपीओ, जरमुंडी उमेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर की रात थाना क्षेत्र के जरमुंडी बाजार स्थित बजाज शोरूम के छत का स्लेब उखाड़ चोर ने शोरूम में प्रवेश कर ताला तोड़ बजाज का पल्सर बाइक 125 सीसी की चोरी कर ली थी।

मामले में पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना कांड संख्या 148/21 के तहत 461, 379 भादवी की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई।

पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर बाइक बरामद करते हुए उसको कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article