झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 26 अप्रैल से बारिश की उम्मीद

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

School timings changed in Jharkhand :झारखंड में अप्रैल 2025 में भीषण लू और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। गुरुवार, 24 अप्रैल को जमशेदपुर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कई जिलों में पारा 43 डिग्री को पार कर गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 26 अप्रैल से सभी सरकारी, निजी, और अल्पसंख्यक स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।

मौसम केंद्र रांची ने शुक्रवार, 25 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट जारी किया, जिसमें राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, 26 अप्रैल से चार दिनों तक बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गर्मी और लू से बच्चों को बचाने के लिए नया समय सारिणी लागू किया है।

स्कूलों के समय में बदलाव

  • केजी से 8वीं कक्षा : सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक।
  • 9वीं से 12वीं कक्षा: सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

यह आदेश सभी सरकारी, निजी, और अल्पसंख्यक स्कूलों पर लागू होगा। विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे बच्चों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने, और धूप से बचने की सलाह दें। कई स्कूलों ने दोपहर की कक्षाएं ऑनलाइन करने पर भी विचार शुरू किया है।

 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, “26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से नमी के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, और पूर्वी सिंहभूम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट आएगी।” बारिश का दौर 26 से 29 अप्रैल तक चलेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Share This Article