दुमका में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: नगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।

आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरुआ गांव निवासी विक्की राउत है।

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग की ओर से दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।

पीड़ित ने लिखित शिकायत में बताया कि प्रेमजाल में फंसा युवक ने 2020 से लगातार यौन शोषण किया।

पीड़ित पाकुड़ जिला की मूलरूप निवासी है। दुमका में नगर थाना क्षेत्र के रघुनाथगंज, रसिकपुर में फुआ के घर में रहकर पढाई करती थी। इसी बीच आरोपित युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा यौन शोषण किया।

Share This Article