रांची में युवक ने की आत्महत्या, लॉकडाउन में चली गई थी नौकरी

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र हरमू इलाके में रविवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम विकास कुमार राय बताया गया है।

मूलरूप से वह बक्सर का रहने वाला था। एक माह पूर्व ही 11 दिसंबर 2020 को उसकी शादी हुई थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद उसकी नौकरी चली गई थी इससे वह परेशान था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

युवक ने रस्सी से पंखे की कुंडली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लॉकडाउन के बाद उसकी नौकरी चली गई थी। इससे वह परेशान रहता था।

Share This Article