जमशेदपुर में देर रात फायरिंग, मिठाई खरीदने निकले युवक के पैर में लगी गोली

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित बागान चौक के पास रविवार देर रात खतरनाक गोलीबारी हुई। इस घटना में एक युवक, जो मिठाई खरीदने निकला था, उसके पैर में गोली लगी। घायल युवक का नाम दीपक झा बताया गया है, जो टाटा लाइन निवासी है। दीपक झा को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, दीपक रविवार रात घर से मिठाई खरीदने निकले थे। वह जब दुकान पहुंचे, तब वहां कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर जोरदार विवाद चल रहा था। इसी बीच अचानक उन्हें पैर में चोट लगने का एहसास हुआ। दर्द इतना ज्यादा बढ़ गया कि दीपक ने अपने एक परिजन को फोन कर मौके पर बुलाया और अस्पताल गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उनके पैर में गोली लगने की पुष्टि की। फिलहाल डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनका इलाज चल रहा है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फायरिंग करने वाले युवक की तलाश में जुटी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।