कृति सैनन की बड़ी प्रॉपर्टी डील: 4.6 करोड़ का मुनाफा, अंधेरी वेस्ट में चार अपार्टमेंट बेचे

Manu Shrivastava
2 Min Read
कृति सैनन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अभिनेत्री कृति सैनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने एक बड़ी प्रॉपर्टी डील के जरिए लगभग 4.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाकर सुर्खियां बटोरी हैं। यह सौदा मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में उनके निवेश की सफलता को दर्शाता है।

अंधेरी वेस्ट में खरीदे गए चार अपार्टमेंट्स बेचे गए

रिपोर्ट्स के अनुसार, कृति सैनन ने अपनी बहन नूपुर सैनन और मां गीता सैनन के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में चार अपार्टमेंट्स खरीदे थे। इन प्रॉपर्टीज को अब कुल 8.9 करोड़ रुपये में बेच दिया गया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, इन फ्लैट्स को फिल्ममेकर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खरीदा है। सैनन परिवार ने ये अपार्टमेंट्स साल 2013 से 2017 के बीच लगभग 4.31 करोड़ रुपये में खरीदे थे। अब इन्हें 8.9 करोड़ में बेचकर उन्हें करीब 4.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में हुआ सौदा

दस्तावेजों के अनुसार यह बिक्री चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से पूरी की गई, जो 24 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से रजिस्टर हुए। इस डील ने एक बार फिर कृति सैनन को फिल्मी दुनिया के साथ-साथ रियल एस्टेट निवेश में भी सफल साबित किया है।

Share This Article