7–8 अगस्त को जमशेदपुर में होगा युवा आजसू का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन, ऑनलाइन सदस्यता अभियान का शुभारंभ

युवा आजसू का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन 7–8 अगस्त को जमशेदपुर में होगा। सुदेश महतो ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन सदस्यता एवं पंजीकरण अभियान का शुभारंभ किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले युवा आजसू के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों को लेकर सोमवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू (रांची) में युवा आजसू के प्रदेश संयोजकों और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने की।

बैठक में श्री महतो ने अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह अधिवेशन संगठन को नई ऊर्जा, नया नेतृत्व और नई दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, वैचारिक स्पष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास आजसू की प्राथमिकता है। इस अवसर पर युवा आजसू के ऑनलाइन सदस्यता एवं पंजीकरण अभियान का शुभारंभ भी किया गया।

उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को प्रतिनिधि सम्मेलन में संगठनात्मक विस्तार, भावी रणनीति एवं विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जबकि 8 अगस्त को झारखंड आंदोलन के अमर सेनानी शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की घोषणा की जाएगी।

बैठक में प्रचार-प्रसार, पंजीकरण, आवास, भोजन, परिवहन, अनुशासन एवं कार्यक्रम संचालन सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिवेशन में राज्यभर से पंचायत, प्रखंड, जिला, प्रदेश तथा शहरी निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे।

बैठक में पूर्व विधायक एवं केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता संजय महतो, रांची जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, केंद्रीय सचिव हरीश सिंह, ज्ञान सिन्हा, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक मो. जब्बार, छात्र आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रताप सिंह, बबलू महतो, हर्ष मेहता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।