Latest NewsUncategorizedखत्म नहीं हुआ कोरोना का खतरा, उससे भी खतरनाक Virus बन सकता...

खत्म नहीं हुआ कोरोना का खतरा, उससे भी खतरनाक Virus बन सकता है आपदा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Zombie Virus of Arctic Permafrost : कोरोना महामारी की दहशत अभी दुनिया से खत्म हुई नहीं कि वैज्ञानिक नई जानलेवा बीमारियों को लेकर चेतावनी जारी कर रहे हैं। आने वाली ये बीमारियां चिंता तो बढ़ा ही रही हैं, साथ ही फिर से बड़े पैमाने पर तबाही का संकेत दे रही हैं।

वैज्ञानिकों ने जॉम्बी (Zombie) वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि जॉम्बी वायरस नई घातक महामारी ला सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हो सकती हैं। आखिर क्या है यह दुनिया का सबसे खतरनाक जॉम्बी वायरस और क्यों इसे लेकर वैज्ञानिक चिंतित हैं। क्या ये कोरोना से भी बड़ी महामारी ला सकते हैं।

वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि Arctic Permafrost में zombie virus जमे हुए हैं। बता दें कि पर्माफ्रॉस्ट धरती की सतह पर या उसके नीचे जमी हुई परत को कहते हैं। जलवायु परिवर्तन की वजह से Arctic Permafrost अब पिघलने लगा है।

इस वजह से ये वायरस जानलेवा महामारी ला सकते हैं। ऐसे वायरस साइबेरियाई पर्माफ्रास्ट में मिले थे। प्राचीन जॉम्बी वायरस को मेथुसेलह रोगाणु (Methuselah microbes) के रूप में भी जाना जाता है।

What is Permafrost, Melting Effects, and How to Stop it

फैला सकते हैं बड़ी बीमारी

Zombie वायरस जमीन में हजारों साल से दबे हुए हैं। अगर धरती का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो ये वायरस पृथ्वी पर एक बड़ी बीमारी फैला सकते हैं। इसके खतरे की आशंका को देखते हुए वैज्ञानिक एक आर्कटिक निगरानी नेटवर्क स्थापित कर रहे हैं।

यह इस वायरस की वजह से फैलने वाली शुरुआती मामलों के बारे में पता लगाएगा। इसके पहले भी वैज्ञानिकों ने इस वायरस के खतरे को समझने की कोशिश की है।

हो सकते हैं भयावह हालात

साइबेरियाई पर्माफ्रॉस्ट से लिए गए सैंपल की स्टडी करके इसके बारे में पता लगाया गया था। 13 वायरस के सैंपल इकट्ठा करके उसपर रिसर्च की गई थी।

अगर Arctic Permafrost ऐसे ही पिघलता रहा तो जॉम्बी वायरस दुनिया के लिए भयानक हालात पैदा कर सकता है। ये वायरस सिगंल सेल ऑर्गेनिज्म को संक्रमित कर सकते हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...