Latest Newsझारखंडहेमंत सोरेन की ED के समन पर सीधी चुनौती, कहा- हमें सीधा...

हेमंत सोरेन की ED के समन पर सीधी चुनौती, कहा- हमें सीधा गिरफ्तार करके दिखाओ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Chief Minister Hemant Soren (मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) ने ED के समन पर सीधी चुनौती दी है। अगर हमने कोई गुनाह किया है तो समन क्यों भेजते हो, पूछताछ क्यों करते हो, हमें सीधा गिरफ्तार करके दिखाओ।

यह बात गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

हेमंत सोरेन को ED की ओर से समन भेजे जाने के खिलाफ झामुमो के कार्यकर्ता आज सड़क पर उतरे। झारखंड के अलग-अलग जिलों से आए लगभग सात-आठ हजार कार्यकर्ता पार्टी झंडों और तीर-धनुष एवं परंपरागत हथियारों के साथ मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister’s Residence) पहुंचे।

हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर स्थिति में तैयार रहने को कहा

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

मुख्यमंत्री ने आवास से बाहर निकलकर सड़क पर जमा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरोधियों को यह पच नहीं रहा कि आदिवासी दलित झारखंड (Adivasi Dalit Jharkhand) चला रहे हैं।

आज रायपुर में आदिवासी महोत्सव पर हमारा कार्यक्रम पहले से तय था और इस दिन ED ने हमें न्योता भेज दिया। इन्हें लगता है कि ये हमें जेल भेजेंगे तो हम डर जायेंगे।

अगर हमने जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया तो इतने लोग हैं कि जेल में जगह कम पड़ जायेगी। JMM Party  ऐसे संघर्षों और परिस्थितियों से तपकर और मजबूत हुई है।

हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर स्थिति में तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनैतिक साजिश का जवाब देने का समय आ गया है।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा

राज्य विरोधियों के हथकंडों को हम कभी कामयाब होने नहीं देंगे। विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर किस तरह से एक आदिवासी मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है। यह उजागर हो गया है।

केंद्रीय एजेंसियों (Central Agencies) की साख पर सवाल उठाते हुए सोरेन ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के अनेक मामले हैं लेकिन CBI-ED वहां कोई कार्रवाई नहीं करती।

क्या भाजपा में जाने से सारे पाप धुल जाते हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य में हुए सभी चार-पांच उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव (Assembly and Lok Sabha elections) में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा।

spot_img

Latest articles

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

खबरें और भी हैं...

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल

रांची : प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक...

मॉरीशस के अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी डॉ. पूनम

रांची : मॉरीशस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में झारखंड की...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...