Latest Newsझारखंडझारखंड के नवनिर्माण के लिए नौ संकल्पों पर काम करेगी आजसू, सुदेश...

झारखंड के नवनिर्माण के लिए नौ संकल्पों पर काम करेगी आजसू, सुदेश महतो ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

AJSU Party: AJSU पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि जन सेवा, संगठन और राज्य के प्रति समर्पण ही हमारी राजनीति का मुख्य ध्येय है। पार्टी में दायित्व अहम होता है व्यक्ति नहीं।

दायित्व को निभाने के लिए व्यक्ति बदलता रहता है, पर उदेश्य नहीं। पार्टी महाधिवेशन में झारखंड (Jharkhand) के नवनिर्माण के लिए जो नौ संकल्प पार्टी ने लिए हैं, उन संकल्पों को पूरा करने के लिए हमें मिलकर दृढ़ निश्चय और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम करना है।

सुदेश कुमार महतो ने राजगंज के BGM हॉल में शुक्रवार को आयोजित गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिला के सभी प्रभारियों के बैठक में कही। इस बैठक में गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिला के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, तीनों जिला के नव-नियुक्त विधानसभा एवं प्रखंड प्रभारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सचिव, प्रखंड अध्यक्ष, महिला प्रखंड अध्यक्ष तथा सभी अनुषंगी इकाई के जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और सचिव शामिल हुए।

मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी की ओर राज्य की जनता उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारा दायित्व है।

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री लोकतंत्र में स्थापित शक्तियों का अनादर कर रहे हैं। यह अच्छी परिपाटी नहीं है। राज्य की जनता यह सब देख रही है। इस सरकार को जनता से किए अपने वादे पूरे करने चाहिए थे, जिसमें पूरी तरह से विफल रही है। अपनी गलतियों, अपने ऊपर लगने वाले आरोपों और विफलताओं को ढकने और जनता का घ्यान उन वादों से हटाने के लिए यह सरकार ऐसे आचरण का सहारा ले रही है।

इंडिया गठबंधन पर उन्होंने कहा कि स्थापित होने से पहले ही इसका पतन प्रारंभ हो गया है।

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, महासचिव सह गोमिया विधायक लंबोदर महतो, उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, महासचिव नजरूल हसन हासमी, महासचिव राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव यशोदा देवी, काशीनाथ सिंह, संतोष महतो, अर्जुन बैठा, अनूप पाण्डे, प्रमोद चौरसिया, राहुल कुमार, बबिता कुमारी, एस अली, अजय सिंह, सुभाष रवानी, सदानंद महतो उर्फ मंटू महतो, गुड्डू यादव, सचिन महतो, गिरिधारी महतो, योगेश महतो, विनय सिंह उपस्थित रहें।

आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस

आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। झंडोत्तोलन पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव वनमाली मंडल, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा के साथ-साथ आजसू छात्र संघ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...

UGC के नए नियमों पर देशभर में नाराज़गी, दिल्ली में सड़कों पर उतरे छात्र

Nationwide anger over UGC's new rules : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC)...

खबरें और भी हैं...

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...