सांसद संजय सेठ ने PCC पथ और नाली का किया शिलान्यास

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:  Ranchi (रांची) के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को सांसद मद से वार्ड नंबर 33 और 31 में पीसीसी पथ एवं नाली का शिलान्यास किया।

प्राथमिकता के आधार पर रांची शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य किए

वार्ड नंबर 33 के तहत आनंद नगर में 51 लाख की लागत से नाली का शिलान्यास किया गया जबकि वार्ड नंबर 31 सरोवर नगर में 15 लाख की लागत से पीसीसी पथ  (PCC Roade) सुधार कार्य का शिलान्यास किया गया।

इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को एक बड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। मौके पर सांसद सेठ ने कहा प्राथमिकता के आधार पर रांची शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पार्षद अशोक यादव, मनोज साहू नीरज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article