धनबाद केंद्रीय विद्यालय के 11वीं के छात्र की डैम में डूबने से मौत

मार्निंग वॉक के बाद डैम में नहाने का मन हुआ। दोनों दोस्त काली पहाड़ी चौक के समीप डैम में नहाने लगे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: केंद्रीय विद्यालय मैथन (Central School Maithon) के 11वीं कक्षा के छात्र विशाल वर्णवाल (17) की रविवार की सुबह करीब 7 बजे मैथन डैम (Maithon Dam) में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।

छात्र कुमारधुबी का रहने वाला था। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

जिसके बाद स्थानीय लोगों और मछुआरों ने तीन घंटे मशक्कत के बाद उसका शव निकाला।

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची मैथन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया।

मृतक विशाल के पिता काशी वर्णवाल झारखंड-बंगाल सीमा स्थित डीबूडीह चेकपोस्ट (Dibudih Checkpost) पर दुकान चलाते हैं।

सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद दोस्त के साथ नहाने गया था युवक

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विशाल और उसका दोस्त दीपक गुप्ता रोजाना की तरह मार्निंग वॉक (Morning Walk) के लिये मैथन डैम गए हुए थे।

मार्निंग वॉक के बाद डैम में नहाने का मन हुआ। दोनों दोस्त काली पहाड़ी चौक के समीप डैम में नहाने लगे।

इस दौरान विशाल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्त दीपक ने विशाल को बचाने का भरपूर प्रयास किया।

लेकिन वह सफल नहीं हो सका। जिसके बाद दीपक गुप्ता किसी तरह तैरकर अपनी जान बचायी और घटना की सूचना दी।

सूचना पर विशाल के पिता एवं मां सहित पूरा परिवार मैथन डैम पहुंचे। साथ ही मैथन पुलिस भी पहुंची।

विशाल की खोजबीन की गयी। करीब 3 घंटे मशक्कत के बाद उसका शव निकाल लिया गया। मृतक एकलौता था। उसकी दो बहन है।

Share This Article