शिकागो में पॉप अप पार्टी में 15 को लगी गोली

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शिकागो: अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित एक पॉप अप पार्टी में कम से कम 15 लोगों को गोली लग गई है, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

शिकागो ट्रिब्यून के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, यह गोलीबारी रविवार को सुबह 4.40 बजे एक बिजनेस फेसिलिटी सेंटर में हुई, जो न केवल एक टो कंपनी के रूप में संचालित है, बल्कि यहां पॉप अप पार्टी जैसे समारोहों के आयोजन के लिए जगह भी दी जाती है।

इस गोलीबारी में एक 31 वर्षीय महिला, एक 39 वर्षीय पुरूष की मौत हो गई है। इनके अलावा, जिन अन्य लोगों को गोली लगी है उनकी उम्र 20 से 44 के बीच में है।

शिकागो पुलिस का मानना है कि यह गोलीबारी किसी गैंग से संबंधित है। हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग इसमें शामिल रहे हैं।

शिकागो पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बाद में कहा, घटनास्थल से चार बंदूकें बरामद हुई है।

हमारे जासूस इसकी जांच कर रहे हैं। वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन कई उपस्थित गवाहों की अभी भी सर्जरी जारी है इसलिए उनसे पूछताछ नहीं हो पाई है।

आगे चलकर पता चलेगा कि ऐसा किस मकसद से किया गया है।

Share This Article