झारखंड में शुक्रवार मिले 185 पॉजिटिव मरीज़, दो मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखण्ड में शुक्रवार को 185 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राज्य में 189 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि दो कोरोना मरीज की मौत हुई हैं।

मृतकों में गुमला, धनबाद से एक-एक मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 74, बोकारो से 8, देवघर से 13, धनबाद से 17, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 25, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 2, हजारीबाग से 2, जामताड़ा से 8, खूंटी से 2, लातेहार से 1, लोहरदगा से 2, पलामू से 7, रामगढ़ से 8, साहिबगंज से 2, सराईकेला से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 5 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 107157 हो गया हैं। 2584 सक्रिय केस हैं। 103624 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 939 कोरोना मरीज की मौत हुई हैं।

Share This Article