2 माह पहले शादी के बंधन में बंधे थे प्रेमी युगल, फांसी लगाकर प्रेमिका ने दे दी…

सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि ललिता देवी ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : 2 माह पहले लातेहार (Latehar) की ललिता और पलामू (Palamu) के रवि रंजन ने प्रेम विवाह किया था।

दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाति बंधन तोड़ कर विवाह किया था। रवि रंजन बेरोजगार है और पढ़ाई कर रहा है।

गुरुवार को यह दुखद खबर आई है कि ललिता की डेड बॉडी (Dead Body) पेड़ से लटकती हुई मिली है।

आशंका जताई जा रही है कि उसने प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।

छानबीन जारी है। घटना पलामू के सदर थाना क्षेत्र के गणके की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि ललिता देवी ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है।

जानकारी के अनुसार, ललिता देवी को उसके पति और सास प्रताड़ित करते थे। पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को भी दे दी गई है।

TAGGED:
Share This Article