2027 तक भारत की जनसंख्या 146.9 करोड़ होने का अनुमान

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने कहा कि देश के 28 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश 2.1 की प्रतिस्थापना स्तर की जन्मदर को हासिल कर चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 2027 तक भारत की जनसंख्या 146.9 करोड़ होने का अनुमान है।

मंडाविया ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख कर कहा, वर्ष 2005-06 में जन्मदर 2.7 थी जो 2015-16 में घटकर 2.2 रह गई है…36 में से 28 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने 2.1 या इससे कम की प्रतिस्थापना स्तर की जन्मदर को हासिल कर लिया है।

मंत्री ने बताया कि किशोरावस्था में जन्मदर 16 प्रतिशत से घटकर 8 प्रतिशत रह गई है।

Share This Article