राज कुंद्रा के खिलाफ बोलने पर सागरिका को दी जा रही हैं जान से मारने और रेप की धमकियां

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर कारोबारी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब धीरे-धीरे उनके राज खुल रहे हैं। ऐसे में उनके पुराने विवादित मामले भी सामने आ रहे हैं।

इसी साल फरवरी में अभिनेत्री सागरिका शोना सुमन मीडिया के सामने आई थीं। उन्होंने राज कुंद्रा आरोप लगाया था कि उन्होंने उनसे न्यूड ऑडीशन की मांग की थी।

सागरिका ने बताया कि यह बात उजागर करने के बाद उन्हें धमकी भरे कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं।

सागरिका ने कहा मैं बहुत परेशान हूं, क्योंकि मुझे तमाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कॉल आ रहे हैं। अनजान लोग मुझे धमकियां दे रहे हैं। मुझे जान से मारने और रेप की धमकी दी जा रही हैं। लोग मुझे अलग-अलग नंबरों से फोन कर रहे हैं और मुझसे पूछ रहे हैं कि राज कुंद्रा ने क्या गलत किया।

सागरिका ने बताया कि वे मुझे धमकी दे रहे हैं और मुझ पर उनका बिजनेस बंद कराने का आरोप लगा रहे हैं।

सागरिका ने कहा कि अब उन्हें अपनी जान का खतरा है और अब वह इन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगी।

उल्लेखनीय है कि सागरिका ने कहा था राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी रैकेट का हिस्सा हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

सागरिका शोना ने कहा कि मैं एक मॉडल हूं और मैं पिछले तीन-चार साल से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं।

अगस्त 2020 में मुझे उमेश कामत का काल आया और मुझे एक वेब सीरीज का ऑफर दिया गया जिसे राज कुंद्रा प्रोड्यूस करने वाले थे।

सागरिका ने बताया कि ‘मुझे वीडियो कॉल पर ऑडीशन के नाम पर न्यूड ऑडीशन के ऑफर दिए गए।

ये तीन लोग थे। इनमें से एक उमेश कामत भी थे। एक का चेहरा नहीं दिख रहा था, लेकिन शायद वह राज कुंद्रा रहे होंगे।

उमेश कामत, राज कुंद्रा का नाम ले रहे थे कि जितने भी साइट्स चल रहे हैं वह उनके मालिक हैं। मैं यह कहना चाहती हूं कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उन्हें क्यों नहीं गिरफ्तार किया जा रहा? उनकी बहुत सारी साइट्स चल रही हैं। मुझे लगता है कि इस रैकेट की मेन कड़ी वहीं हैं।

Share This Article