झारखंड

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 26 मरीजों को उपचार के लिए मिले 55 लाख

रांची: रांची (Ranchi) के सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) की अनुशंसा पर Prime Minister’s National Distress Relief Fund से वर्ष 2022 में 26 लोगों को 55 लाख 41 हजार की राशि विभिन्न गंभीर और असाध्य रोगों से उपचार के लिए प्रदान की गई है।

यह राशि सांसद की अनुशंसा पर रांची लोकसभा (Ranchi Loksabha) क्षेत्र के नागरिकों को दी गई है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 26 मरीजों को उपचार के लिए मिले 55 लाख- 26 patients received 55 lakhs for treatment from Prime Minister's National Disaster Relief Fund

असाध्य रोगों के उपचार के लिए राशि प्रदान की गई

इन नागरिकों को यह राशि प्रदान की गई है, उनमें 14 कैंसर (Cancer) के मरीज, 7 दिल और किडनी से जुड़े मरीज हैं। अन्य रोगों के पांच मरीजों को यह राशि प्रदान की गई है।

रांची लोकसभा क्षेत्र के Ranchi जिला और सरायकेला खरसावां जिला में गंभीर रोगों जैसे कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, किडनी प्रत्यारोपण, ब्लड कैंसर, दिल से जुड़े रोग, ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor), प्लास्टिक एनीमिया सहित कई अन्य असाध्य रोगों के उपचार के लिए राशि प्रदान की गई है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 26 मरीजों को उपचार के लिए मिले 55 लाख- 26 patients received 55 lakhs for treatment from Prime Minister's National Disaster Relief Fund

ऐसे 13 गंभीर मरीजों को तीन तीन लाख रुपये की राशि दी गई है, जो असाध्य रोगों से जूझ रहे थे। इससे इन मरीजों का उपचार बहुत सुगम हुआ है।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के तहत असाध्य रोग से जूझ रहा कोई भी नागरिक उपचार के लिए राशि ले सकता है लेकिन इलाज करने वाला अस्पताल Prime Minister’s National Distress Relief Fund से राशि लेने के लिए अधिकृत होना चाहिए।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker