देश में कोरोना के 4,272 नए मरीज मिले, 11 संक्रमितों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना (Coronavirus) के 4,272 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 4,474 है।

जबकि 11 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 40 लाख 13 हजार 999 हो गई है।

इस दौरान रिकवरी दर 98.72 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 40 हजार 750 है।

जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.35 प्रतिशत है।

आईसीएमआर (ICMR) के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.16 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 89 करोड़ 47 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article