हजारीबाग में शिक्षक के घर से नगद सहित 5 लाख के की चोरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग- कटकमदाग थाना (Hazaribagh- Katkamdag Police Station) क्षेत्र अंतर्गत पंचशील कॉलोनी स्थित शिक्षक अर्जुन चौधरी के घर से नगद समेत 5 लाख की चोरी होने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है।

भुक्तभोगी घर बंद करके परिवार सहित 3 जून को बिहार (Bihar) के पूर्णिया गया हुआ था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस कटकमदाग पुलिस स्थल पर पहुंची। घटना स्थल के बगल स्थित शैलेश सिंह के घर लगे CCTV कैमरा को पुलिस ने खंगाली।

हालांकि CCTV कैमरे में किसी की तस्वीर कैद नहीं पाया गया। भुक्तभोगी शिक्षक अर्जुन चौधरी ने बताया कि घर के अंदर घुसने के लिए चोरों ने 3 दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर प्रवेश किया।

कमरे के अलमीरा तोड़कर उसमें रखे 70,000 नगद और 3.5 लाख के आभूषण चुरा कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article