Morocco में आए भयंकर भूकंप में ले ली 600 लोगों की जान, अनेक घायल

Morocco के गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान शहर के बाहर पुरानी बस्तियों को हुआ है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Earthquake in Morocco : मोरक्को (Morocco) में शनिवार की सुबह अचानक आए भूकंप में 600 लोगों की जान ले ली। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी हिंदी है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर डाले हैं कई वीडियो

Morocco के गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान शहर के बाहर पुरानी बस्तियों को हुआ है। Morocco कई नागरिकों ने इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली हैं, जिनमें इमारतों को ध्वस्त होने के बाद धूल के गुबार में बदलते देखा जा सकता है।

खासकर मरक्केश में जिसे यूनेस्को की तरफ से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला है। यहां कई पर्यटकों ने भूकंप के बाद जान बचाने के लिए भागते और चिल्लाते लोगों के वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

Morocco के उआरजजाते, चिचाउआ, अजीलाल और यूसुफिया प्रांत के अलावा मरक्केश, अगादीर और कैसाब्लांका इलाके में भी मौतों को दर्ज किया गया। इन जगहों पर घायलों का आंकड़ा 329 दर्ज किया गया है, जबकि 51 लोगों की हालत नाजुक है।

 

Share This Article