G-20 : इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के बेटे-बहू ने किया ताजमहल का दीदार, फिर …

संगमरमर पर उकेरी आकृतियों को छूकर देखा। मुख्य गुंबद से यमुना को निहारा।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

G-20  : G-20 शिखर सम्मेलन में आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के पुत्र कीसेंग पैनरेपए और पुत्रवधू ने शनिवार को आगरा के ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल की खूबसूरती ने उन्हें इतना आकर्षित किया कि हल्की फुहारों को भी भूल गए। संगमरमर पर उकेरी आकृतियों को छूकर देखा। मुख्य गुंबद से यमुना को निहारा।

सुरक्षा की थी कड़ी व्यवस्था

यहां कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को ताज में प्रवेश कराया गया। दोनों ने बारिश के साथ हुआ खुशनुमा मौसम में ताजमहल का दीदार किया। ताज की स्थापत्य कला, शाहजहां और मुमताज का इतिहास जाना। फिर मुख्य गुंबद पर उन्होंने मुमताज और शाहजहां की कब्र देखी। इसके बाद ताजमहल पर फोटोग्राफी भी कराई।

Share This Article