देवघर में आवास योजना का पैसा लेकर घर नहीं बनाने वाले 612 लाभुकों पर होगा केस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: देवघर नगर निगम क्षेत्र के 612 लाभुकों ने सरकारी राशि लेकर आवास का कार्य नही कराया है। अब इन लाभुकों पर सर्टिफिकेट (Certificate) केस करने की तैयारी की जा रही है।

देवघर नगर निगम में गुरुवार को PM आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेन्द्र कुमार लाल ने संबंधित अधिकारियों को दिया।

उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है

समीक्षा के दौरान राशि ले कर कार्य नही करने वाले वैसे लाभुक जिन्होंने अभी तक फाउंडेशन (Foundation) का कार्य नही किया हैं, उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

वैसे 615 लाभुक जिन्होंने अभी तक कार्य नही शुरू किया है उन्हें भी कार्य नहीं शुरु करने पर 7 दिनों मे सरेंडर सूची (Surrender List) में नाम डालने और भविष्य मे भी इन्हें आवास का लाभ नहीं देने की भी चेतावनी दी गयी है।

इसके अलावा बैठक में यह भी बताया गया कि राशि लेकर कार्य नही करने वाले लाभुको की सूची तैयार कर ली गई है। कुल 612 लाभुकों को रजिस्टर पोस्ट द्वारा Notice देते हुए उन पर सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया जाएगा।

Share This Article