
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को असम में मां कामाख्या के पावन धाम में पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि असम की वीर और क्रांतिकारी भूमि के मेरे भाइयों-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों से मुझे जो स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उससे मन अभिभूत है। यह विश्वास और प्रेम हमारी ताकत है। तीर-धनुष के संकल्प के साथ आपका अपना जेएमएम शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आपको हक-अधिकार दिलाकर रहेगा। मां कामाख्या सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, सबका कल्याण करें।


