विदेश

टोरंटो में 8 नाबालिग लड़कियों ने की थी 59 साल के बुजुर्ग की हत्या

टोरंटो: कनाडा (Canada) के टोरंटो (Toronto) में 59 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

Toronto में पिछले महीने एक व्यक्ति की 8 नाबालिग लड़कियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से लगातार टोरंटो पुलिस (Toronto Police) हत्या के आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई थी।

इस नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को अब जाकर सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या करने वाली लड़कियों को पहचान लिया है।

बताया गया कि हत्या वाले दिन टोरंटो के कई मेट्रो स्टेशनों (Metro Stations) पर लड़कियों के ग्रुप द्वारा कई लोगों पर हमला किया गया था।

दरअसल पिछले साल दिसंबर में 59 वर्षीय केन ली की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस हत्या की गुत्थियां सुलझाने में लगी हुई थी।

टोरंटो पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि केन ली कि हत्या 17 दिसंबर की रात 10 से 12 बजे के बीच में की गई थी। पुलिस ने लड़कियों के नाबालिग (Minor) होने का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।

लड़कियां मृतक व्यक्ति से शराब की बोतल छुड़ाने की कोशिश कर रहीं थीं

पुलिस ने कहा कि उस रात 10 से 12 बजे के दौरान 5 मेट्रो स्टेशनों के बीच में अन्य लोगों पर भी हमला किया गया था। पुलिस ने उन पीड़ितों को भी सामने आने के लिए कहा है।

पुलिस ने बताया कि 17 दिसंबर की रात में 8 लड़कियों के एक समूह ने 59 वर्षीय केन ली की पिटाई के बाद उन पर चाकुओं से हमला किया था। ली ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने बताया कि आठों लड़कियां नाबालिग हैं जिसमें तीन लड़कियां 13 साल की तीन 14 साल की और दो लड़कियां 16 साल की हैं।

बताया गया कि ये लड़कियां आपस में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिये मिली थीं जिनका ग्रेटर टोरंटो एरिया (Greater Toronto Area) में घर है।

पुलिस ने लड़कियों के नाबालिग होने की वजह से उनकी पहचान करने से मना कर दिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें लगता है कि हत्या शराब के लिए की गई।

पुलिस ने कहा कि लड़कियां मृतक व्यक्ति से शराब की बोतल छुड़ाने की कोशिश कर रहीं थीं जिसके बाद विवाद बढ़ गया और ली की हत्या कर दी गई।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker