मास्को के समीप एक गोदाम में ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लगी

मास्को के बाहरी इलाके में ड्रोन हमले के बाद रूस के बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। यूक्रेन ने हाल के महीनों में रूस के भीतर हमले तेज किए हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मास्को: रूस में मास्को के बाहरी इलाके में स्थित एक गोदाम को यूक्रेन ने मंगलवार की रात ड्रोन के जरिये निशाना बनाया। इस ड्रोन हमले के बाद रूस के सबसे बड़े खुदरा गोदामों में से एक में भीषण आग लग गई।

दक्षिणी यूक्रेन में एक खेत में सैनिकों का एक छोटा सा समूह तेजी से इकट्ठा हुआ। उन्होंने रूस की तरफ भेजने के लिए लगभग 20 हवाई जहाज जैसे छोटे दिखने वाले ड्रोन जमा किये, जिनमें विस्फोटक लदे हुए थे।

यूक्रेन की एक नयी रणनीति है जिसके तहत रूस के अंदर तक ले जाने के लिए लंबी दूरी के ड्रोन बनाए गए हैं। यूक्रेन ने इस साल रूस पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोन के जरिये सैन्य उद्योगों और ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाया जा रहा है।

उसने रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन खुदरा कंपनी ‘वाइल्डबेरीज’ के बड़े डिपो पर भी लगातार हमले किए हैं, जिससे इस कंपनी का अरबों डॉलर मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।