मुख्तार अब्बास नकवी ने रांची सदर अस्पताल को दिया तीन एंबुलेंस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने सांसद फंड से रांची सदर अस्पताल को तीन एंबुलेंस दिया है।

रांची के सांसद संजय सेठ, डीडीसी विशाल सागर और सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।

तीन एंबुलेंस में से दो बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और एक एंबुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) से युक्त है।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि इस एंबुलेंस से आम लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा।

रांची सदर अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। यह अस्पताल लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के बारे में कहा कि देश के हर जिले में लगभग 100 बेड का अस्पताल बनाया जाना है, जिसमें लैब की सुविधा होगी और यहां 115 प्रकार की जांच निशुल्क की जा सकेगी।

रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने लोगों से वैक्सीनेशन का दूसरी डोज लेने की अपील की।

उन्होंने कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन से बचाव के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी।

Share This Article