स्वेज नहर का राजस्व 2021 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काहिरा: मिस्र की स्वेज नहर का राजस्व 2021 में 6 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। ये जानकारी स्वेज नहर प्राधिकरण (एससीए) के अध्यक्ष ओसामा राबी ने एक बयान में दी।

राबी ने कहा, मिस्र की स्वेज नहर ने जनवरी से दिसंबर की पहली छमाही तक 6 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया। उन्होंने आग कहा, यह इस अवधि का सबसे ज्यादा राजस्व था।

स्वेज नहर का राजस्व 2020 में 5.61 अरब डॉलर और 2019 में 5.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया था।

स्वेज नहर वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए एक प्रमुख जीवन रेखा है क्योंकि यह जहाजों को अफ्रीका के चारों ओर नेविगेट किए बिना यूरोप और दक्षिण एशिया के बीच यात्रा करने की अनुमति देता है, जिससे यूरोप और भारत के बीच समुद्री यात्रा की दूरी लगभग 7,000 किमी कम हो जाती है।

विश्व व्यापार की मात्रा का लगभग 12 प्रतिशत मानव निर्मित नहर से होकर गुजरता है, जो मिस्र में मुद्रा का एक प्रमुख स्रोत है।

Share This Article