झारखंड में यहां हुए सड़क हादसे में पैंथर जवान घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: कोडरमा घाटी में एक सड़क दुर्घटना में कोडरमा थाना में पदस्थापित पैंथर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार घाटी में गश्ती के दौरान जवान रवि पासवान (25) को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

उसे कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी कुमार गौरव घायल जवान को देखने सदर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से जानकारी ली।

Share This Article