झारखंड : BJP सांसद जयंत सिन्हा और उनकी पत्नी को हुआ कोरोना

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा कोरोना संक्रमित हो गये हैं। सांसद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

सांसद के ट्वीट कर लिखा कि मैं और मेरी पत्नी पुनीता सिन्हा कोरोना जांच में संक्रमित पाये गये है। हमें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है और हम सभी सावधानियां बरत रहे हैं।

हमे बुखार के लक्षण हैं, इसलिए हमलोग क्वारंटीन हो रहे है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोग से आग्रह करता हूं कि वो भी कोरोना की जांच करवा लें।

उल्लेखनीय है कि जयंत सिन्हा पिछले 19 तारीख को हजारीबाग आये थे और उन्होंने यहां कई बैठक की थी।

अब प्रशासन के समक्ष एक बड़ी चुनौती है कि जितने भी लोग जयंत सिन्हा के संपर्क में आये थे। उनकी जांच करायी जाये। जयंत सिन्हा ने हजारीबाग आने के बाद एक प्रेस वार्ता आयोजित की थी।

साथ ही पार्टी के एक बड़े कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

सिन्हा ने रामगढ़ में भी चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ एक बैठक की थी और उसके बाद वह रांची होते हुए दिल्ली चले गये थे।

कोरोना के 273 सक्रिय मामले, 24 घंटे में रांची व कोडरमा में 22 नए केस

झारखंड में कोरोना के सक्रिय 273 मामलों में सबसे अधिक 102 राजधानी रांची में है। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची और कोडरमा जिले में कोरोना के सबसे अधिक 22 नए केस मिले हैं। जिले में कुल 86535 पॉजिटिव केस हैं। जबकि जिले में कुल 84848 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से 18 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत शनिवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 55 नए केस मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 349749 गया है। जबकि राज्य में कुल 17824845 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 273 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 344334 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5142 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.45 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

Share This Article