रांची में यहां सरेआम डिलीवरी ब्वाॅय को चाकू घोंप-घोंपकर किया लहूलुहान, हाॅस्पिटल में भर्ती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः राजधानी रांची में क्रिमिनल्स का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब सरेआम चाकूबाजी और लूटपाट करने लगे हैं।

जी हां, चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर के पास एक डिलीवरी ब्वॉय के साथ ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया, जहां तीन-चार अज्ञात अपराधियों ने डिलीवरी ब्वाॅय चाकू घोंप-घोंप कर बुरी तरह घायल कर दिया।

चाकू घोंपे जाने से डिलीवरी ब्वाॅय गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबनी में जुट गई है।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग

मामले में पुलिस का कहना है कि चाकूबाजी की जांच की जा रही है। किस वजह से चाकू मारी गई है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो डिलीवरी ब्वॉय को आपसी विवाद में चाकू मारा गया है। हालांकि घटना के पीछे की सही वजह सामने नहीं आ पायी है।

डिलीवरी ब्वॉय पर हमला अज्ञात अपराधियों ने किया है, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article