जमशेदपुर में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: परसूडीह थाना क्षेत्र के कोचाकुली से पुलिस ने राहुल पूर्ति (17) का शव गुरुवार को फंदे पर लटका हुआ पाया।

परिवार के लोगों का कहना है कि राहुल बुधवार रात को खाना खाकर सोया था और सुबह जब परिवार के लोग जागे तब उसका शव पेड़ के सहारे फंदे पर लटका हुआ देखा।

इसके पहले पड़ोस के लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद घटना की जानकारी परसूडीह पुलिस को दी गयी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि अभी तक परिवार के लोगों ने लिखित शिकायत थाने में नहीं की गयी है।

परिवार लोग घटना के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।

Share This Article