जमशेदपुर में कोर्ट हाजत से फरार कैदी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) कोर्ट हाजत से पांच दिन पहले फरार हुए कदमा श्याम नगर के रहने वाले सोनू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सोनू यादव अपने एक अन्य सहयोगी अमन के साथ बीते सात जनवरी को जमशेदपुर कोर्ट के सेशन हाजत का वेंटिलेटर तोड़ कर भाग गया था।

तब से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उसके साथ फरार हुए अमन अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

फरार होने के मामले में एक एफआईआर पहले से ही दर्ज है। यह दोनों अपराधी छिनतई मामले में जेल में बंद थे।

डीएसपी ने गुरुवार को बताया कि फरार अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article