Homeझारखंडझारखंड में बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट

झारखंड में बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट

Published on

spot_img

रांची: झारखंड में हुई भारी बारिश की वजह से गुरुवार को रांची के तापमान में भारी गिरावट आ गई हैं।

मौसम के बदले मिजाज के कारण गुरुवार को काफी कम समय के लिए सूर्य का दर्शन हुए। जिले में दिन भर आसमान में बादलों का डेरा रहा।

सुबह का तापमान 10 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबकने को विवश रहे।

रांची में सुबह अपने कामों पर लौटने वाले जैसे ऑटो ड्राइवर से लेकर सब्जी विक्रेताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है।

स्थानीय निवासी के भी ठंड की मार झेलना पर रहा है। आवश्यक काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलते देखे गए।

घर से बाहर निकलने पर लोग गर्म कपड़े पहनकर तथा सिर को टोपी व मफलर से ढंके रहे, ताकि ठंड का असर उन्हें नहीं हो।

ठंड को लेकर अलाव लोगों के लिए सहारा बना रहा। विभिन्न स्थानों पर लोग अलाव जलाकर तापते देखे गए।

इस मौसम में बच्चे व वृद्धों का विशेष ख्याल रखने की है जरूरत

चिकित्सकों का कहना है कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए इससे बचकर रहने की जरूरत है। खासकर इस मौसम में बच्चे एवं वृद्धों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

गुनगुना पानी का सेवन करें, ताजा भोजन लें। कभी भी बासी भोजन का सेवन नहीं करें। सिर दर्द या बुखार आने की स्थिति में चिकित्सक से सलाह लें।

इस मौसम में बच्चों को निमोनिया होने की शिकायत मिलती है। इसलिए उन्हें इससे बचाकर रखें। गर्म कपड़े पहनाएं। बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने दें। ठंड के मौसम में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है।

spot_img

Latest articles

ट्रंप का दावा- भारत रूस से तेल खरीद बंद करेगा, चीन भी करेगा कटौती

Donald Trump visit Malaysia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत...

अमेरिका में अप्रवासियों के लिए बायोमैट्रिक जांच अनिवार्य, नया नियम लागू

Immigrants to the United States: अमेरिका आने-जाने वाले अप्रवासियों को अब बायोमैट्रिक जांच से...

कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी गिरफ्तार

Latehar News: लातेहार पुलिस ने न्यायालय के आदेश और SP कुमार गौरव के निर्देश...

गुमला में पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, जवान और चालक घायल

Gumla News: गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के असरो तेतरटोली में रविवार शाम करीब...

खबरें और भी हैं...