गुमला: जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने अधिकारियों और कर्मियों को पहचान पत्र बांटे। अब सभी के लिए कार्यस्थल पर आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा।उपायुक्त ने कहा कि आईडी कार्ड से अधिकारियों-कर्मियों की पहचान स्पष्ट होगी। इससे आम नागरिकों को सही पदाधिकारी तक पहुंचने में आसानी होगी। यह व्यवस्था कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही बढ़ाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यस्थल पर आईडी कार्ड का नियमित उपयोग करें। इससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और बेहतर समन्वय स्थापित होगा।



