लोकतंत्र की असली ताकत गाँवों में ही निहित है लोकतंत्र की असली ताकत : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंचायती राज दिवस पर कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत गांवों में है, और पंचायतों को सशक्त बनाकर ही राज्य के समग्र विकास का रास्ता प्रशस्त होगा।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि लोकतंत्र की असली ताकत गाँवों में ही निहित है। हमारी सरकार रांची के मुख्यालय से नहीं, बल्कि गांवों से चलने वाली सरकार है। राज्य का वास्तविक विकास तभी संभव है जब हमारे गांव मजबूत हों, क्योंकि यही हमारी जड़ हैं। वे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर टाना भगत स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026 कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पंचायत स्तर पर ही कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।हेमंत ने कहा कि पंचायत स्तर पर ही आधार सहित अन्य सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए सीएससी के माध्यम से महत्वपूर्ण एमओयू किया गया है, जिससे ग्रामीणों को अपने गांव में ही सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट ग्राम पंचायत, स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषदों को सम्मानित कर प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है क्योंकि अच्छे कार्यों को पहचान देना आवश्यक है। मैं सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करता हूं कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें, संसाधनों का सही उपयोग करें और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए गांवों को विकास की नई दिशा दें।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।