रांची में 3 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत, 24 घंटे के भीतर नाबालिग आरोपी पकड़ा गया

रांची के तुपुदाना में 3 साल की बच्ची से गलत हरकत के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। घटना से इलाके में नाराजगी और चिंता बढ़ी।

Razi Ahmad
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Child Abuse Case : राजधानी के तुपुदाना इलाके से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां 3 साल की एक बच्ची के साथ गलत हरकत किए जाने का आरोप है। घटना के बाद परिवार वालों ने तुरंत तुपुदाना ओपी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में पकड़ा गया आरोपी भी नाबालिग है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

तुपुदाना ओपी प्रभारी सिद्धांत कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है। बच्ची और उसके परिवार को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवार और समाज दोनों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रांची में मासूम बच्चियों से जुड़े ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।