झारखंड में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, जमशेदपुर में नया SSP और सरायकेला में नया SP नियुक्त

हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जमशेदपुर को नया एसएसपी और सरायकेला-खरसावां को नया एसपी नियुक्त किया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Police Transfer : जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए दोनों जिलों के लिए नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति कर दी है। कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सरकार ने यह फैसला लिया है।

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एहतेशाम वक़रीब को जमशेदपुर का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। वह इससे पहले सीआईडी में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

वहीं मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

दरअसल, हाल ही में जमशेदपुर में हुई हिमांशु सिंह की हत्या के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया था। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम के तत्कालीन एसएसपी और सरायकेला-खरसावां के एसपी को उनके पदों से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था।

सरकार का मानना है कि नए अधिकारियों की तैनाती से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। प्रशासनिक गलियारों में इस बदलाव को सरकार के सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब लोगों की नजर नए पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर रहेगी और यह देखा जाएगा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए वे किस तरह की रणनीति अपनाते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।