Latest Newsविदेशट्रंप की हत्या का कार्टून वीडियो जारी करने वाले ईरानी धर्मगुरु अयातुल्ला...

ट्रंप की हत्या का कार्टून वीडियो जारी करने वाले ईरानी धर्मगुरु अयातुल्ला खामनेई का ट्विटर एकाउंट बैन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

तेहरान: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का कार्टून (एनिमेशन) वीडियो जारी करने वाले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई से जुड़ा ट्विटर एकाउंट को बैन कर दिया गया है।

खामनेई साइट नाम का यह ट्विटर अकाउंट ईरानी सर्वोच्च नेता के कार्यालय से ऑपरेट किया जाता था। इस एकाउंट से ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की भी बात कही गई थी।

अयातुल्ला अली खामेनेई से जुड़े एक खाते को स्थायी रूप से निलंबित करने पर ट्विटर के प्रवक्ता ने भी कहा कि हमारी नीतियों का उल्लंघन करने के कारण इस अकाउंट को प्रतिबंधित किया गया है।

ट्विटर ने हालांकि, इस मामले में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि, उसने कई बार कहा है कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित रखना और मंच पर मैत्रीपूर्ण संचार की रक्षा करना है।

खामेनेई की आधिकारिक वेबसाइट से गुरूवार को “रिवेंज इज डेफिनिट” शीर्षक से एक एनिमेशन वीडियो पोस्ट किया गया था।

इसमें ईरानी सैन्य अधिकारियों को एक ऐसे व्यक्ति की ओर एक एडवांस सर्विलांस और अनमैंड कॉम्बेट व्हीकल्स को जाते हुए दिखाया गया, जो ट्रंप की तरह गोल्फ खेलते हुए नजर आता है।

फुटेज के अंत में यूसीवी को ऑपरेट कर रहा शख्स ट्रंप जैसे दिखने वाले आदमी पर गाड़ी में लगी बंदूक का निशाना लगाए दिखता है।

सुलेमानी और इराकी पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के डिप्टी कमांडर अबू महदी अल-मुहांडिस 3 जनवरी 2020 को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे।

तब अमेरिका ने दावा किया था कि जनरल सुलेमानी अमेरिका पर आतंकवादी हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे। इस हत्याकांड के बाद ईरान कई बार अमेरिका से बदला लेने की कसम खा चुका है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...