देवघर में युवक ने फंदे पर लटक कर की खुदकुशी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन स्थित छत्तीसी मोहल्ले में 29 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।

मृतक का नाम रोहित ठाकुर है। वह बजाज फाइनेंस में काम करता था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह जब उसकी मां झाड़ू लगाने के लिए गई तो देखा कि कमरे में पंखे से युवक का शव लटक रहा है, जिसकी सूचना नगर थाना को दी गई।

उसके चाचा किशोरी ठाकुर ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पूर्व हुई थी और आठ महीने का एक लड़का भी है।

आसपास के लोगों द्वारा अक्सर उसे टॉर्चर किया जाता था। साथ ही काम का भी दबाव था, जिसके कारण ऐसा हुआ होगा।

सूचना पर पहुंचे नगर थाना के एसआई जोगिंदर पासवान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article