रांची सोनाहातु में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सोनाहातु थाना क्षेत्र के पापरीदा गांव में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला। घटना मंगलवार की देर रात की है।

मृतक की शिनाख्त पापरीदा गांव निवासी चहबर महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देर रात में हाथियों के झुंड ने गांव पर धावा बोल दिया।

इसी दौरान हाथियों ने चहबर महतो को पहले सुंड़ से पकड़कर पटका और फिर कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सोनाहातु थाना और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार मुआवजा दिया। बाकी तीन लाख राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देने का आश्वासन दिया।

Share This Article