झारखंड में यहां अपनी मर्ज़ी से से अफीम की खेती नष्ट करेंगे ग्रामीण

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: अफीम की खेती के खिलाफ मुरहू थाना पुलिस की पहल काम आने लगी है।

पुलिस द्वारा अफीम की खेती के दुष्परिणामों की जानकारी गांव वालों को देने के बाद अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए ग्रामीण अब आगे आने लगे हैं।

शनिवार को केवड़ा के ग्राम प्रधान बैजनाथ पाहन और अन्य ग्रामीणों के साथ मुरहू के थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने बैठक की और गांव वालों को अफीम की अवैध खेती और व्यापार के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और उन्हें अफीम की खेती से दूर रहने की सलाह दी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि केवड़ा ग्राम के आसपास लगी अवैध अफीम की खेती को ग्रामीण स्वेच्छा से दो दिनों के अन्दर नष्ट कर देंगे।

पुलिस ने चार एकड़ खेत में लगी अफीम की फसल नष्ट की

मुरहू थाना क्षेत्र में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने शनिवार को ग्राम मुरुद के पास चार एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

ज्ञात हो कि खूंटी जिले के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में अफीम की बड़े पैमाने पर खेती होती है।

मुरहू थाना पुलिस का प्रयास है कि अफीम की फसल तैयार होने के पहले ही उसे खेतों में ही नष्ट कर दिया जाए। इसको लेकर पिछले कई दिनों से पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Share This Article