Latest Newsझारखंडरांची में 54 हजार वोटर बढ़े, 23,814 मतदाताओं के नाम सूची से...

रांची में 54 हजार वोटर बढ़े, 23,814 मतदाताओं के नाम सूची से हटे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: जिले में इस बार 54 हजार 122 नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं। इनमें 18 वर्ष की उम्र पूरा करने और कुछ दूसरे विधानसभा से आए मतदाताओं के नाम सूची में जाेड़े गए हैं।

पिछले वर्ष सूची पुनरीक्षण के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 23,29,562 थी। अब इस पुनरीक्षण के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 23,83,684 हो गई है।

जिले में मतदाताओं के पुनरीक्षण में बसे अधिक 14,835 मतदाता मांडर विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम 1,906 मतदाता तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं।

इस वर्ष सबसे अधिक 23,814 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। इसमें 14,320 मतदाताओं की मौत होने से नाम काटे गए हैं जबकि 9,494 मतदाताओं के नाम स्थान परिवर्तन या अन्य कारणों से कटे हैं।

पिछले वर्ष के मुकाबले मरने वालों की संख्या में करीब 125 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण में रांची जिले में कुल 12,744 मतदाताओं के नाम कटे थे।

इसमें 6,204 मतदाताओं की मौत हुई थी। जिला निर्वाचन के पदाधिकारियों की मानें तो कोरोना की दूसरी लहर में हुई मौत और बीमारी की वजह से नाम कटवाने वालों की संख्या बढ़ी है।

इस वर्ष सबसे अधिक 23,814 मतदाताओं के नाम सूची से हटे

बताया गया कि तमाड़ में 2021 में 108 लोगों के नाम कटे, जिसमें 78 मौत होने से कटे। वहीं 2022 में 3438 नाम कटे, जिसमें 2520 मौत से, सिल्ली में 2021 में 2104 नाम कटे, जिसमें 1414 मौत से व 2022 में 3401 नाम कटे, जिसमें 2382 मौत से, खिजरी में 2021 में 2098 नाम कटे,

जिसमें 1229 मौत से व 2022 में 2,687 नाम कटे, जिसमें 1692 मौत से, रांची में 2021 में 1,435 नाम कटे, जिसमें 263 मौत से 2022 में 3,264 नाम कटे, जिसमें 1758 मौत से, हटिया में 2021 में 4,627 नाम कटे, जिसमें 1900 मौत से व 2022 में 5094 नाम कटे, जिसमें 2614 मौत से, कांके में 2021 में 1710 नाम कटे, जिसमें 938 मौत से व 2022 में 3,013 नाम कटे जिसमें 1348 मौत से कटे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...