अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए हुसैनाबाद पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

हुसैनाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। नियम उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई, जबकि लोगों को यातायात नियमों के पालन की सलाह दी गई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से हुसैनाबाद पुलिस ने मंगलवार शाम विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान रेलवे ओवरब्रिज के पास दिव्यांश शुक्ला, चंदन कुमार और राजू गुप्ता के नेतृत्व में संचालित किया गया।

जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस ने वाहनों की डिक्की, काले शीशे (ब्लैक फिल्म), मॉडिफाइड वाहनों, संदिग्ध नंबर प्लेट, ड्रिंक एंड ड्राइव, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों को चेतावनी दी गई और नियमों के पालन का निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

थाना प्रभारी चंदन कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने वाहन मालिकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप स्पष्ट नंबर प्लेट लगाने की भी अपील की, ताकि किसी दुर्घटना या आपराधिक घटना की स्थिति में वाहन की पहचान आसानी से हो सके।

इस अभियान में एएसआई सुरेश राम, एएसआई अजय बैठा समेत पुलिस बल के अन्य जवान भी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी नियमित जांच अभियान जारी रहेंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।