Latest Newsबिहारबिहार में सभी Contract Workers की भी बनेगी सेवा पुस्तिका

बिहार में सभी Contract Workers की भी बनेगी सेवा पुस्तिका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में कार्यरत अब सभी संविदा (नियोजित) कर्मियों की सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) बनेगी। इस पुस्तिका में संविदा कर्मियों की पूरी जानकारी और लेखा-जोखा होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसके लिए सभी विभागों के प्रमुख, पुलिस महानिदेशक, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी को इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है।

विभाग द्वारा इसका प्रारूप भी सोमवार को प्रारूप जारी कर दिया। इसके तहत जिला से लेकर विभाग स्तर पर सभी संविदा कर्मियों का भी अलग से सेवा पुस्तिका तैयार की जायेगी। सभी स्तर के नियोजित कर्मियों की सेवा पुस्तिका अपडेट करना होगा।

बताया जाता है कि राज्य के विभिन्न विभागों में सभी स्तर के संविदा कर्मियों की संख्या लगभग 4.75 लाख है।

इससे संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के प्रमुख, पुलिस महानिदेशक, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी को जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के स्तर से सितंबर 2018 और जनवरी 2021 को लेकर नियोजित कर्मियों से संबंधित आदेश और नियोजन की प्रक्रिया को लेकर आदेश जारी किया गया था।

इसको ध्यान रखते हुए संविदा पर बहाल होने वाले सभी कर्मियों का सर्विस बुक तैयार किया जायेगा।

इस सर्विस बुक में नियोजित कर्मियों के सेवा से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड रहेगा, जिसे समय समय पर अपडेट किया जाएगा। सभी विभागों को इसका पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

इन कर्मियों का भी सर्विस से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड नियमित कर्मियों की तरह की मेंटेन किया जायेगा। इसमें भी कर्मियों से जुड़ी तमाम जानकारी दर्ज होगी।

बताया जा रहा है कि इससे नियोजित कर्मियों को कई लाभ होंगे। सरकार के पास अब उनका पूरा डाटा उपलब्ध होगा।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...