आलमगीर आलम ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सेवानिवृत्त DDC को किया सम्मानित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: जिले के सेवानिवृत्त डीडीसी अनमोल कुमार सिंह को पाकुड़ विधायक सह ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम ने उत्कृष्ट कार्य के लिए बुधवार को सम्मानित किया।

मनरेगा योजनाओं के विभिन्न बिंदुओं के मद्देनजर डीसी वरुण रंजन के निर्देशानुसार जिले की मनरेगा टीम के द्वारा सटीक रणनीति के तहत बेहतर कार्य किया गया।

जिला के तत्कालीन डीडीसी सह जिला कार्यक्रम समन्वयक अनमोल कुमार सिंह ने सतत निगरानी, अनुश्रवण एवं टीम के साथ समीक्षा कर टीम को दिशा-निर्देश दिया।

लंबित योजनाओं को अभियान चलाकर पूर्ण किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर आज मनरेगा दिवस के मौके पर ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा राज्य स्तर पर सेवानिवृत डीडीसी अनमोल कुमार सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सेवानिवृत डीडीसी ने जिले की मनरेगा टीम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता,

सभी पंचायत सचिव, सभी रोजगार सेवक, सभी जनप्रतिनिधि एवं कर्मी को बधाई दी। साथ ही डीसी वरुण रंजन का आभार व्यक्त किया।

Share This Article