हजारीबाग में स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: चौपारण प्रखण्ड के केंदुआ मोड़ में स्कूटी सवार एक महिला को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक महिला चौपारण प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम जोकट तिलैया के निवासी माली यादव के पत्नी 45 वर्ष के बताई जा रही है।

घटना के सम्बंध में समाजसेवी आदित्य चौरसिया ने बताया कि महिला एक स्कूटी पर पीछे बैठ कर बिगहा बाजार से अपने घर जोकट तिलैया जा रही थी।

इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। महिला के एक पुत्र और तीन पुत्री हैं। पति मुम्बई में जॉब करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

Share This Article