रांची होटल में गमछे से गला दबाकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली बस स्टैंड स्थित एक होटल से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया है।

बताया जाता है कि युवक की हत्या कर दी गई है। होटल के कमरे से मिले शव की पहचान नासिर नाम के युवक के रूप में की गई है। युवक की गमछे से गला दबाकर हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक नासिर के दो दोस्त बस स्टैंड स्थित होटल में ठहरे हुए थे, जिनसे वह मिलने के लिए होटल गया हुआ था।

बिहार के रहने वाले दो युवक जो नासिर के दोस्त बताये जा रहे हैं, वही होटल में ठहरे हुए थे। उन्हीं से मिलने के लिए नासिर वहां पहुंचा था पुलिस को आशंका है कि नासिर की हत्या उसी के दोस्तों ने की है।

फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

Share This Article