रांची RIMS में 9 Corona Positive मरीज़ का चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के रिम्स अस्पताल में एक बार फिर कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या घटी है। हालांकि रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

लेकिन पहले की अपेक्षा कम मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को रिम्स में कोविड पॉजिटिव के दस मरीज थे। शुक्रवार को यह संख्या घटकर नौ हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में नौ कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड और पीडियाट्रिक वार्ड में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस की एक मरीज भर्ती है। उन्होंने बताया कि यहां पोस्ट कोविड का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article