रांची में जमीन कारोबारी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, RIMS में चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर में बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार को एक जमीन कारोबारी की गोली मार दी। उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में रिम्स में भर्ती कराया गया है।

जमीन कारोबारी का नाम अनिल सिंह मुंडा है। वह कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर का रहने वाला है।

गोली चलने की सूचना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जमीन कारोबारी को लेकर रिम्स पहुंची, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाकर गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

जमीन कारोबारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसे घर के समीप ही गोली मारकर फरार हो गए।

पुलिस प्रेम नगर की सड़कों पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article